Breaking News

बानसूर के रसनाली में दुकान पर गिरी आकाशीय बिजली:हल्की बारिश से मिली गर्मी से राहत


अलवर के बानसूर क्षेत्र में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने बादल छाने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं ने पूरे इलाके के मौसम को सुहावना बना दिया।
मौसम परिवर्तन के दौरान तेज गडग़ड़ाहट और बिजली चमकने का सिलसिला भी जारी रहा। इसी बीच बानसूर के रसनाली गांव में एक दुकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज धमाके के साथ बिजली दुकान की छत पर गिरी, जिससे छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। 

No comments