वेतन बढ़ोतरी के लिए भिवाड़ी में धरना, प्रबंधन पर फूटा मजदूरों का गुस्सा
अलवर जिले के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन लगातार जारी है. रिलैक्सो इंडिया फुटवियर कंपनी में मजदूरों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है. इससे पहले मदरसन कंपनी में भी लगातार 6 दिन तक प्रदर्शन चला.
आज शुक्रवार सुबह से भी सैकड़ों मजदूर कंपनी के गेट के बाहर जमा हैं. कंपनी में हजारों मजदूर काम करते हैं, जिन्होंने काम बंद कर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है. श्रमिकों की मुख्य मांग है कि उनकी मौजूदा सैलरी 11,500 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये की जाए.

No comments