एसआई भर्ती रद्द करने के खिलाफ सुप्रीम-कोर्ट में याचिका दायर
राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ चयनित सब इंसपेक्टर्स ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है। चयनित सब इंस्पेक्टर्स ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन दायर की है।
इसमें एसआई भर्ती- 2021 को बरकरार रखने की मांग की गई है। चयनित सब इंस्पेक्टर्स ने अपनी याचिका में तर्क दिया है कि भर्ती को पूरी तरह रद्द नहीं किया जाए। जिन अभ्यर्थियों का चयन वैध तरीके से हुआ है उन्हें नौकरी में बरकरार रखा जाए।

No comments