Breaking News

'शिक्षा और ज्ञान से इतना परहेज़ क्यों?'अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से पूछा सवाल


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को अपनी चर्चित सोशल मीडिया सीरीज 'इंतजारशास्त्रÓ का 15वां चैप्टर रिलीज किया। इस बार उन्होंने जोधपुर की प्रतिष्ठित सुमेर लाइब्रेरी का मुद्दा उठाते हुए एक वीडियो साझा किया है। गहलोत का आरोप है कि कांग्रेस सरकार ने इस लाइब्रेरी को आधुनिक ई-लाइब्रेरी बनाने का जो सपना देखा था, उसे भाजपा सरकार अपनी 'अदूरदर्शिताÓ और 'नीयत की कमीÓ के कारण कुचल रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मामूली फंड की कमी दिखाकर एक बड़े प्रोजेक्ट को ठप कर दिया गया है। गहलोत ने तंज कसते हुए पूछा— आखिर भाजपा को शिक्षा और ज्ञान से इतना परहेज क्यों है?

No comments