फसल बीमा योजना में बड़ा खेल! क्लेम करते ही सच आया सामने, किसानों के उड़े होश
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को राहत देने का दावा करने वाली व्यवस्था में जयपुर जिले के चाकसू क्षेत्र के कादेड़ा सहित आसपास के गांवों में बड़ा खेल सामने आया है। किसानों ने खेतों में गेहूं और चने की फसल की बुवाई की थी, जबकि फसल बीमा में उनके खेतों में रिकॉर्ड में सरसों का बीमा दर्ज कर दिया गया।
ओलावृष्टि और तेज तूफान से फसल खराब होने के बाद जब किसानों ने क्लेम के लिए आवेदन किया तो सच्चाई सामने आते ही उनके होश उड़ गए। किसानों का कहना है कि उन्होंने सहकारी समिति के माध्यम से फसली ऋण लिया था, जिसके साथ ही प्रीमियम काटकर बीमा भी कर दिया गया था।

No comments