Breaking News

अब तक करीब 5.10 लाख नए कनेक्शन चालू, छोटे सिलेंडरों की सप्लाई हुई दोगुनी: सरकार


पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। उद्योगों की गतिविधियां जारी रखने और सप्लाई चेन को स्थिर रखने के लिए केंद्र सरकार का उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग लगातार काम कर रहा है।
23 मार्च 2026 से अब तक 20 लाख से ज्यादा 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर बेचे जा चुके हैं, जो खासकर प्रवासी मजदूरों के लिए राहत का काम कर रहे हैं। सरकार ने इन सिलेंडरों की सप्लाई भी दोगुनी कर दी है ताकि जरूरतमंदों तक आसानी से गैस पहुंच सके।

No comments