Breaking News

पार्षद कंधे पर सिलेंडर लेकर पहुंचा


अलवर जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में उस समय अनोखा दृश्य देखने को मिला जब जिला पार्षद जगदीश जाटव खाली गैस सिलेंडर कंधे पर लेकर बैठक में पहुंच गए। पार्षद ने ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा कि आम लोगों को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

No comments