कोटा थर्मल प्लांट में देर रात घुसे 4 भालू:10 फीट गेट पार कर अंदर पहुंचे
कोटा शहर के थर्मल पावर प्लांट परिसर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से निकलकर 3 से 4 भालू प्लांट के गेट नंबर 4 से अंदर घुस आए। हैरानी की बात यह रही कि बंद गेट होने के बावजूद भालू करीब 10 से 12 फीट ऊंचाई तक चढ़कर परिसर में दाखिल हो गए।
प्लांट में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने भालुओं का वीडियो भी बनायाहै। रात के समय परिसर में मौजूद कुत्तों के अचानक तेज भौंकने से कर्मचारियों को भालुओं की मौजूदगी का पता चला। इसके बाद कर्मचारियों में दहशत फैल गई और वे अपनी-अपनी यूनिट के अंदर ही दुबककर बैठ गए।

No comments