Breaking News

राजस्थान विधानसभा को फिर मिली धमकी


राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल मिला, जिससे हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत अलर्ट जारी कर परिसर की सघन जांच शुरू की गई है। अधिकारियों कर्मचारियों को विधानसभा परिसर से बाहर निकाला गया है। बम निरोधक दस्ता सहित सुरक्षा एजेंसिया मौके पर है।
धमकी मिलने के तुरंत बाद विधानसभा प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया। हैरानी की बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान विधानसभा को निशाना बनाने की बात कही गई हो। कुछ ही दिन पहले भी विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ाई गई थी। 

No comments