बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगबाजी का दौर
बीकानेर का 539वां नगर स्थापना दिवस परंपराओं के साथ रविवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर में खास तैयारियां शुरू हो गई हैं। घरों में मटकीयों का पूजन किया जाएगा और पारंपरिक रूप से खीचड़ा व इमरती व मिठाई जैसे व्यंजन बनाए जाएंगे। हालांकि अक्षय द्वितीय और अक्षय तृतीया की तारीखों को लेकर असमंजस बना हुआ है।
शहर में स्थापना दिवस पर पारंपरिक 'चंदाÓ उड़ाने की परंपरा भी निभाई जाएगी। स्थापना दिवस के मौके पर बीकानेर में दो दिवसीय पतंगबाजी का आयोजन होगा। सुबह से शाम तक आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से पट जाएगा।

No comments