Breaking News

भरतपुर में एलपीजी संकट, कहीं दूल्हा लाइन में तो कहीं बेटी का बेबस पिता बारी के इंतजार में


भरतपुर में शादी-ब्याह जैसे खुशियों के मौसम में इस बार एक अनदेखा संकट लोगों की खुशियों पर भारी पड़ रहा है। गैस सिलेंडरों की कमी ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि जहां घरों में शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब चिंता और असमंजस का माहौल है।  कोई बेटी की शादी के लिए रसद विभाग और एजेंसी के चक्कर काट रहा है तो कोई 40 डिग्री पार तपिश में घंटों लाइन में खड़ा पसीना बहा रहा है। एक गैस एजेंसी पर हालात ऐसे दिखे कि कहीं दूल्हा खुद लाइन में खड़ा था, तो कहीं बेटी का पिता बेबसी लिए अपनी बारी का इंतजार करता नजर आया।

No comments