Breaking News

एक्सप्रेस-वे पर केमिकल भरे ट्रक में घुसी स्लीपर बस:3 की मौत


राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बस चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 33 यात्री घायल हो गए। जिनमें से 31 घायलों को अलवर रैफर किया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक हादसा अलवर जिले के पिनान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 100 इंटरचेंज पुलिया के पास हुआ, जहां इंदौर से दिल्ली जा रही एक ट्रेवल बस आगे चल रहे केमिकल से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

No comments