राजस्थान में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 17 मिलावटी उत्पादों पर लगा प्रतिबंध
राजस्थान में आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। प्रदेश भर में रोजाना इस्तेमाल होने वाली खाने-पीने की चीजों—जैसे केसर बाटी, चाय, घी, हल्दी, नमकीन और रोस्टेड चने—में जानलेवा मिलावट पाए जाने के बाद 17 अलग-अलग ब्रांड्स के उत्पादों पर दो महीने के लिए तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह कार्रवाई अप्रैल 2026 में विभिन्न जिलों से लिए गए खाद्य सामग्रियों के नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। प्रयोगशाला परीक्षण में ये सभी 17 उत्पाद 'अनसेफÓ (असुरक्षित) और सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हुए हैं।

No comments