एनआरआई से किया शादी का वादा, पढ़ाई-फ्लैट और कार के नाम पर ठग लिए 9 करोड़
हैदराबाद पुलिस ने टॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस तेलुगु की पूर्व प्रतियोगी पर लंदन में रहने वाले सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल से शादी का झांसा देकर 9.35 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस की सेंट्रल क्राइम स्टेशन ने अभिनेत्री और उनके तीन परिवार के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पीडि़त युवक 2018 में अपने परिवार से मिलने हैदराबाद आया था। कॉमन फ्रेंड के जरिए उसकी मुलाकात अभिनेत्री अशु रेड्डी से हुई। अभिनेत्री ने बताया कि वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। कुछ ही महीनों में दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

No comments