Breaking News

पंजाब पुलिस के पूर्व डीआईजी भुल्लर पर ईडी का शिकंजा


पंजाब में आज सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि भुल्लर और उनसे जुड़े संगठनों के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत छापेमारी की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर में आरोपी, उसके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़े लगभग 11 परिसरों को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच में शामिल किया जा रहा है। 

No comments