Breaking News

चांदी का कड़ा लेकर भागा शातिर ठग, ज्वेलर को 500 मीटर तक सड़क पर घसी


लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में स्थित मोहल्ला कोट मंगल सिंह में दिनदहाड़े एक ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक शातिर ठग ने फिल्मी अंदाज में न केवल ज्वेलर की दुकान से चांदी का कड़ा चोरी किया, बल्कि दिलेरी दिखाने वाले दुकानदार को अपनी बाइक के पीछे करीब आधा किलोमीटर तक बेरहमी से घसीटा। 
इस खौफनाक मंजर को देखकर बाजार में मौजूद लोगों की रूह कांप गई। सड़क पर घिसटने के कारण पीडि़त दुकानदार लहूलुहान हो गया है और उसे गंभीर चोटें आई हैं। 

No comments