Breaking News

पाली में स्कूल से वाटर कूलर-कॉपियां-कुर्सी चोरी


पाली में स्कूल चोरों के निशाने पर है। शहर की एक स्कूल में कमरों का ताला तोड़ चोर वॉटर कूलर, नई कॉपियां, साफे, पानी की मोटर तक चुराकर ले गए। खास बात यह है कि एलईडी, कम्प्यूटर चोर छोड़कर चले गए। मामले में मंगलवार सुबह पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की है।
पाली शहर के केशव नगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार रात चोर प्रिंसिपल रूम की जाली तोड़कर अंदर घुसे। स्कूल प्रिंसिपल पुष्पेन्द्र आढ़ा की सूचना पर कोतवाली थाने से एएसआई जगदीशचंद्र मयजाप्ता मौके पर पहुंचे और स्कूल का निरीक्षण कार जांच शुरू की।

No comments