Breaking News

पत्नी को पति ने कुएं में धक्का दिया:पानी देखने को कहा और पीछे से गिरा दिया


झालावाड़ जिले के रटलाई थाना क्षेत्र के झितापुरा गांव में रविवार शाम एक पति ने अपनी पत्नी को कुएं में धक्का दे दिया। हालांकि कुएं में पानी कम होने के कारण ग्रामीणों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे आंख के पास चोटें आई हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
पीडि़त महिला कंचन बाई ने बताया कि उसका पति राय सिंह उसे प्याज की फसल में पानी पिलाने के बहाने खेत पर ले गया था। जब वह कुएं में झांक रही थी, तभी पति राय सिंह ने उसे पीछे से धक्का दे दिया।

No comments