Breaking News

रामनिवास बाग से किसने चुराए 90 लाख के चंदन पेड़


जयपुर के रामनिवास बाग से रियासतकालीन तीन चंदन के पेड़ चोरी होने के मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होने और 90 लाख रुपए का नुकसान नहीं वसूलने पर भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (ष्ट्रत्र) ने गंभीर आपत्ति जताई है।
कैग ने रामनिवास बाग से चोरी हुए चंदन के पेड़ों के मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने और सिक्योरिटी एजेंसी से 90 लाख रुपए वसूलने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवई के आदेश दिए हैं। कैग ने इस पूरे मामले में मिलीभगत और कार्रवाई नहीं करने पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

No comments