Breaking News

चारधाम मार्ग पर अब रात 10 बजे के बाद थमेगा पहियों का शोर


उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल 2026  से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन ने नए और सख्त गाइडलाइंस लागू किए हैं। पहाड़ी रास्तों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अब वाहनों के संचालन के समय में बदलाव किया गया है।
यात्रा मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 04  बजे के बीच वाहनों के चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। कुछ विशेष संवेदनशील मार्गों पर यह प्रतिबंध शाम 08 बजे से भी लागू हो सकता है।
सरकार यात्रियों की सुरक्षा के लिए मोबाइल जीपीएस के जरिए वाहनों की लोकेशन ट्रैक करेगी ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

No comments