Breaking News

सीकर के कोजाराम सेवदा ने पेश की मिसाल, माता-पिता की याद में दान की 5 बीघा जमीन


राजस्थान के सीकर जिले के सांगलिया गांव में समाज सेवा और पितृभक्ति का एक ऐसा अद्भुत उदाहरण सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यहाँ के निवासी और भामाशाह कोजाराम सेवदा ने अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए अपनी करोड़ों की संपत्ति समाज और बेजुबान पशुओं के हित में समर्पित कर दी है. कोजाराम ने न केवल अपनी पाँच बीघा बेशकीमती जमीन दान की, बल्कि उस पर 30 लाख रुपए की लागत से एक आधुनिक पशु चिकित्सालय उपकेंद्र का निर्माण भी करवाया है. 

No comments