जोधपुर में कल एक बार फिर होगा ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल अभ्यास,
जोधपुर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल आयोजन किया जाएगा. बताया गया है कि जोधपुर जिले में कल 25 अप्रैल को हवाई हमले की चेतावनी एवं ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल अभ्यास आयोजित किया जाएगा.
भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन के मार्गदर्शन में आयोजित इस पूर्व निर्धारित अभ्यास में नागरिक सुरक्षा, पुलिस विभाग, अग्निशमन सेवा, चिकित्सा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग सहित जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों की सहभागिता रहेगी.

No comments