Breaking News

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर खड़े ट्रेलर में घुसी बस,2 की मौत


जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर स्लीपर बस खड़े ट्रेलर में घुस गई। हादसे में महिला यात्री और बस ड्राइवर की मौत हो गई। 16 यात्री घायल हो गए।
हादसा कोटपूतली के बीडीएम हॉस्पिटल के सामने पुल पर देर रात हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। बस के दूसरे ड्राइवर ओमप्रकाश ने बताया- बस मकराना से हरिद्वार जा रही थी। बस में करीब 22 सवारी थी। कोटपूतली बीडीएम हॉस्पिटल के सामने पहुंचे तो हाईवे पर ट्रेलर खड़ा हुआ था। ट्रेलर ड्राइवर ने न पार्किंग का बोर्ड लगाया हुआ था, न इंडिकेटर दिए हुए थे। 

No comments