होटलों में मनमर्जी से सरकारी बैठकों पर रोक - प्राइवेट जगह आयोजन से पहले लेनी होगी मंजूरी
राजस्थान सरकार ने सरकारी खर्च में कमी लाने के लिए बडा़ फैसला किया है। मुख्य सचिव ने हर छोटे बड़े सरकारी आयोजन के लिए होटल और प्राइवेट जगहों पर कार्यक्रम करने पर रोक लगा दी है। विशेष परिस्थिति को छोड़ अब सभी सरकारी विभाग होटलों और प्राइवेट जगहों पर बैठकें, प्रदर्शनी, सेमिनार और समारोह नहीं कर सकेंगे। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने इसके लिए सर्कुलर जारी कर नई गाइडलाइन जारी की है।
मुख्य सचिव के सर्कूलर में निर्देश दिए हैं कि सभी तरह के आयाोजन जहां तक संभव हों, सरकारी भवनों और सरकारी संस्थाओं के ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल में ही किए जाएं। इससे सरकारी सुविधाओं का सुचारू उपयोग होगा और सरकारी पैसे का अनावश्यक खर्च रोका जा सकेगा। भविष्य में होने वाले सभी कार्यक्रम, प्रदर्शनी, समारोह, बैठक और सेमिनार आदि का आयोजन सरकारी हॉलों में ही किया जाएगा।

No comments