Breaking News

झुंझुनू में मिली 11वीं सदी की मुद्राएं


राजस्थान की रेतीली धरा एक बार फिर अपने गर्भ में छिपे इतिहास के पन्नों को उगल रही है। झुंझुनू जिले की खेतड़ी तहसील के ट्योंदा गांव में पुरातत्व विभाग की खुदाई के दौरान एक ऐसी खोज हुई है, जो मध्यकालीन भारत के आर्थिक और धार्मिक इतिहास को नई दिशा दे सकती है। यहां खुदाई के दौरान न केवल तांबे के प्राचीन सिक्के मिले हैं, बल्कि एक भव्य मंदिर के अवशेष भी बरामद हुए हैं, जिनके 1,000 साल से भी अधिक पुराने होने का अनुमान है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि ये तांबे के सिक्के चौहान वंश और शुरुआती सल्तनत काल के बीच के हैं। 

No comments