Breaking News

टायर फटने से मजदूरों से भरी कैंपर पलटी:9 घायल


जोधपुर के मथानिया बायपास की ओर जा रही मजदूरों से भरी कैंपर गुरुवार सुबह जोधपुर से आशापुरा धर्म कांटा के पास पलट गई। वाहन का टायर फटने से यह हादसा हुआ, जिसमें 9 मजदूर घायल हो गए।
हादसा इतना भीषण था कि कैंपर दो बार पलटी। इससे वाहन में सवार मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, कैंपर में क्षमता से अधिक सवारियां थीं और वह तेज रफ्तार में थी। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। 

No comments