जयपुर में सफाई सेवा मैराथन-2026 का आगाज़
जयपुर को कचरा मुक्त और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने शनिवार को अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान को 'सफाई सेवा मैराथन-2026Ó का नाम दिया गया है। अभियान की गंभीरता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छुट्टी के दिन भी निगम कमिश्नर ओम कसेरा अपनी पूरी टीम के साथ सुबह 7 बजे ही फील्ड में उतर गए और सफाई व्यवस्था का मोर्चा संभाला।
किशनपोल बाजार के निरीक्षण के दौरान जब कमिश्नर ने गंदगी देखी, तो वे खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने एक सफाई कर्मचारी के साथ मिलकर कचरा इक_ा किया और उसे डस्टबिन में डाला।

No comments