महिला आरक्षण पर भाजपा सरकार का दोहरा खेल उजागर : अशोक गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पूर्व में पारित हो चुके महिला आरक्षण कानून को रोकने के लिए लाया गया यह नया विधेयक एक सोचा-समझा षड्यंत्र साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह सहित पूरी सरकार को यह भली-भांति ज्ञात था कि विपक्ष के सहयोग के बिना इतना महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं हो सकता, इसके बावजूद विपक्षी दलों को विश्वास में लेने का कोई गंभीर प्रयास नहीं किया गया।

No comments