खाटूश्याम में मन्नत पूरी होने पर हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश
राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूधाम में इन दिनों एक विशेष आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है। हारे का सहारा कहे जाने वाले बाबा श्याम के एक अनन्य भक्त ने अपनी मुराद पूरी होने पर मंदिर परिसर और बाबा की पालकी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करवाई। जैसे ही आसमान से गुलाब की पंखुडिय़ों की बारिश शुरू हुई, वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं के मुख से 'जय श्री श्यामÓ के जयकारे गूंज उठे।
एक श्रद्धालु ने अपनी विशेष मन्नत पूरी होने पर इस भव्य सेवा का संकल्प लिया था। हेलीकॉप्टर ने मंदिर के शिखर और मुख्य मार्ग के ऊपर कई चक्कर लगाए और क्विंटल भर फूलों की बारिश की।

No comments