खेत में कटी रखी गेहूं की फसल जलकर राख
उदयपुर के मावली ब्लॉक की ग्राम पंचायत रख्यावल के राजस्व गांव विठौली में बीती रात एक किसान के खेत में रखी गेहूं की कटी फसल जल गई। इस आगजनि में करीब पौने तीन बीघा की फसल जलकर राख हो गई। इससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार किसान हेमराज डांगी पुत्र गंगाराम डांगी ने फसल की कटाई कर गेहूं की पुलियां (गठरियां) खेत में एकत्रित करके रखी हुईं थीं। रात करीब 12 बजे अचानक फसल से लपटें उठने लगीं। पास ही दूसरे खेतों में थ्रेसर से गेहूं निकाल रहे किसानों ने आग देखी और तुरंत इसकी सूचना दी।

No comments