पहली बार मीटिंग लेने पीएचक्यू आ रहे हैं सीएम भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल शुक्रवार को पहली बार राजस्थान पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री यहां प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेंगे. इस बैठक की खास बात यह है कि इसमें गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास और डीजीपी राजीव कुमार शर्मा समेत पुलिस महकमे के सभी बड़े अधिकारी एक साथ मौजूद रहेंगे. सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री की पुलिस मुख्यालय में यह पहली औपचारिक बैठक है, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है.

No comments