सिलेंडर सप्लाई पर नया अपडेट, तेल कंपनियों का नया फार्मूला लागू
कंपनियों ने अप्रेल में आपूर्ति का नया फार्मूला लागू करते हुए घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई में 20 फीसदी कटौती कर दी है। कंपनियों ने सप्लाई में 20 फीसदी कटौती अप्रेल-2025 की बिक्री को आधार बनाते हुए की है।
कंपनियों के सप्लाई के इस फार्मूले से एजेंसी संचालक और उपभोक्ताओं की परेशानी को बढ़ा दिया है। ऐसे में अप्रेल में 25 दिन बाद बुकिंग कराने पर उपभोक्ताओं को 10 दिन से पहले सिलेंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसी संचालक कह रहे हैं कि सप्लाई में कटौती से उपभोक्ताओं को कई बार सिलेंडर खत्म होने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

No comments