धर्मनगरी काशी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान आज भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। आज शनिवार 4 अप्रैल 2026 की सुबह उन्होंने काशी के अधिपति भगवान विश्वनाथ और 'कोतवालÓ बाबा काल भैरव के चरणों में हाजिरी लगाई।
मुख्यमंत्री के दौरे की शुरुआत बाबा काल भैरव के मंदिर से हुई। मंदिर पहुंचते ही उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ काल भैरव की चौखट पर शीश झुकाया और लोक-कल्याण की कामना की।

No comments