शराब-पीकर हंगामा और पुलिस से हाथापाई, 2 गिरफ्तार
बांसवाड़ा के दानपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर राहगीरों को परेशान करने और पुलिस से हाथापाई करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
घटना पेट्रोल पंप के सामने जोहार किंग ट्रेवल्स ऑफिस के पास हुई, जहां सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। आरोपियों ने पुलिस से अभद्रता की और धमकी दी। कार्रवाई के बाद कुछ लोगों ने थाने में विरोध भी जताया। थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि इनमें से एक आरोपी पहले भी पुलिस पर हमले की कोशिश कर चुका है और खुद को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त बताकर इलाके में रौब झाड़ता था।

No comments