उदयपुर में कॉलोनी में चोरों का आतंक
उदयपुर के चित्रकूट नगर स्थित पत्रकार कॉलोनी में चोरों का आतंक देखने को मिला. अल सुबह करीब 4 बजे नकाबपोश बदमाशों ने कई घरों में सेंधमारी की कोशिश की और पानी के मीटर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया. बताया जा रहा है कि 4 से ज्यादा बदमाश इस वारदात में शामिल थे, जिनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच बताई जा रही है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. सुखेर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

No comments