निवाई में बायोमास फैक्ट्री में लगी भीषण आग:सरसों की तुड़ी रखी होने से तेजी से फैली
टोंक जिले के निवाई उपखंड क्षेत्र में दतवास-निवाई एमडीआर सड़क पर दहलोद मोड़ स्थित गुरुकृपा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री बायोमास पेलेट और बायो-कोल निर्माण का कार्य करती है। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया।
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में भारी मात्रा में सरसों की तुड़ी का भंडारण किया गया था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री परिसर में खड़ा एक लोडर और कुछ मशीनें जल गईं। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

No comments