कन्हैयालाल मर्डर मामले में गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार और गृहमंत्री शाह को लिया निशाने पर
राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आजकल प्रदेश की भजनलाल सरकार पर हावी हैं, वो लगातार किसी ना किसी मुद्दे पर सरकार को घेरते रहते है। अब अशोक गहलोत ने अब सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यह बेहद दुखद है कि उदयपुर के स्वर्गीय कन्हैयालाल के परिवार को भाजपा सरकार से न्याय के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के समय जनता में भ्रम फैलाया कि राजस्थान सरकार ने स्पेशल कोर्ट नहीं बनाया, जबकि यह मुकदमा शुरू से ही एनआईए के पास है और एनआईए की स्पेशल कोर्ट में ही चल रहा है।

No comments