मसालों में छिपाए थे 50 लाख, नौकर डेली चुराते रहे
जयपुर में एक रिटायर्ड डॉक्टर के घर से 50 लाख चुराने वाला उनका नौकर ही निकला। ग्रेजुएट नौकर पिछले 10 साल से वहां काम कर रहा था। परिवार को इतना भरोसा था कि घर के सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस भी नौकर के पास रहता था। डॉक्टर ने अपनी पोती की पढ़ाई के लिए ये पैसे रसोई के अंदर मसालों के डिब्बे में छिपाए थे।
नौकर ने अपने मोबाइल में सीसीटीवी एक्सेस से ये पैसा छिपाते हुए उन्हें देख लिया था। इसके बाद उसने रसोई में खाना पकाने वाली नौकरानी को प्लान में शामिल कर इस वारदात को बड़ी चालाकी से अंजाम दिया।

No comments