बारिश, ओले और फिर तबाही! राजस्थान में आज भी 'महातूफान' का महा-अलर्ट
राजस्थान में कुदरत ने अप्रैल के महीने में ही 'रिवर्स गियरÓ लगा दिया है। तपती गर्मी और लू के बजाय, पूरा प्रदेश इस समय 'बैक-टू-बैकÓ पश्चिमी विक्षोभ के रडार पर है। राहत की बात यह है कि 5 और 6 अप्रैल को बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी। 6 अप्रैल को केवल जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर बेल्ट में येलो अलर्ट रहेगा। लेकिन यह शांति केवल 'तूफान से पहले की खामोशीÓ है। 7 अप्रैल से एक और 'मजबूतÓ सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जो फिर से पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में लेगा।

No comments