Breaking News

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में कार घुसी, एसआई की मौत


जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से कार जा घुसी। हादसे में करौली के सपोटरा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर हनुमान मीणा की मौत हो गई, जबकि 2 कॉन्स्टेबल सहित तीन लोग घायल हैं। सभी घायलों को दौसा के जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
हादसा शनिवार सुबह करीब 5 बजे जयपुर ग्रामीण के आंधी थाना क्षेत्र में नांगल बेला गांव के पास हुआ। पुलिस ने आशंका जताई कि सुबह-सुबह कार ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई है।

No comments