Breaking News

सरायकेला में हाथियों का तांडव, पत्नी-बेटी की मौत


झारखंड में सरायकेला के चांडिल वन विभाग रेंज के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो पंचायत के हाड़ांत गांव में पांच जंगली हाथियों के झुंड ने आज शनिवार की तड़के तीन बजे पांव से और सूढ़ से उठाकर पटककर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
जबकि एक व्यक्ति ने चौकी के नीचे छुप कर अपनी जान बचाई। जबकि दो घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। हाड़ांत गांव निवासी सतुला देवी और उसका पति मोहन महतो कमरे में सोये थे। धान की खुशबू सुंघकर हाथी वहां पहुंच गए और धान खाने के लिए उक्त मकान को तोडऩे लगे।

No comments