एसआई भर्ती परीक्षा: एडमिट कार्ड पर स्पेशल क्यूआर कोड, एग्जाम सेंटर से 100 मीटर एरिया लॉक
राजस्थान लोक सेवा आयोग की 5 और 6 अप्रेल को आयोजित होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में इस बार कड़े बंदोबस्त रहेंगे। क्यूआर कोड युक्त प्रवेश पत्र के अलावा मूल रंगीन फोटो पहचान पत्र लाना जरूरी होगा। केंद्रों के आसपास और परीक्षा के दौरान बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
पूर्व में भर्ती परीक्षाओं में हुए फर्जीवाड़े के खुलासे से आयोग की जमकर फजीहत हुई थी, वहीं अब आयोग ने पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा के दौरान मल्टीलेयर सुरक्षा इंतजाम करने का दावा किया है। परीक्षा के दौरान आसपास के साइबर कैफे और ई- मित्र काउंटर बंद रखने के निर्देश भी जारी हुए हैं।

No comments