Breaking News

1 अप्रेल से राजस्थान में बदल जाएगा स्कूल, आंगनबाड़ी और अस्पतालों का समय


एक अप्रेल को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व अस्पतालों का समय बदल जाएगा। अब सभी जल्द खुलेंगे और दोपहर में जल्दी बंद होंगे। यह समय 30 सितंबर तक रहेगा। इसके बाद एक अक्टूबर से नई समय सारिणी जारी होगी।
एक पारी में चलने वाली स्कूल सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक और दो पारी में चलने वाली स्कूल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी। वर्तमान में सभी स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी बदलेगा। अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।

No comments