जयपुर में होली खेलने दुनियाभर से आए टूरिस्ट: 25 से ज्यादा देशों से जुटे विदेशी मेहमान
राजस्थान में आज मंगलवार होली (धुलंडी) मनाई जा रही है। सड़कों पर टोलियां निकल गई हैं। जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ है। श्रद्धालु लोक गीतों की धुन पर थिरक रहे हैं। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दे रहे हैं।
उधर, जयपुर का खासा कोठी होटल परिसर भी आज रंगोत्सव में सरोबार हो रहा है। यहां चल रहे होली उत्सव में दुनिया के कोने-कोने से मेहमान आए हैं।
300 किलो से अधिक प्राकृतिक गुलाल का इंतजाम किया गया है। सुबह करीब 10 से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में देशी-विदेशी मिलाकर 3000 से अधिक पर्यटक शामिल हो रहे हैं।

No comments