एसीबी ने होली पर बिछाया जाल, चूके तो शिकंजे में फंस जाएंगे फरार आरोपी
जल जीवन मिशन घोटाले में फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने होली पर्व के दौरान भी तलाशी अभियान तेज कर दिया है। एसीबी की छह टीमें तैनात की गई है। मामले में सेवानिवृत्त आइएएस सुबोध अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता जितेन्द्र शर्मा, तत्कालीन एससी मुकेश गोयल और निजी व्यक्ति संजीव गुप्ता की तलाश की जा रही है।
एसीबी की छह विशेष टीमें आरोपियों के जयपुर, दिल्ली सहित अन्य शहरों में स्थित घरों और संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। अधिकारियों का मानना है कि होली जैसे पर्व पर फरार आरोपी अपने घर या रिश्तेदारों के यहां पहुंच सकते हैं।

No comments