Breaking News

सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट


आज सोमवार को हफ्ते की शुरुआत निवेशकों के लिए काफी झटके भरी रही। जहां एक तरफ शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली, वहीं सोने और चांदी की कीमतों में भी अचानक तेज गिरावट आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज  पर 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना करीब 7,030 रुपये यानी लगभग 4.87 प्रतिशत गिर गया। इस गिरावट के बाद सोने का भाव 1,37,462 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
चांदी करीब 13,482 रुपये यानी 5.95 प्रतिशत टूटकर 2,13,290 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह गिरावट बताती है कि बाजार में बिकवाली का दबाव काफी ज्यादा है।

No comments