Breaking News

हाईवे पर ट्रेलर में जा घुसी टूरिस्ट बस, ड्राइवर की मौत; 6 से ज्यादा यात्री घायल


सोमवार तड़के इटावा कानपुर हाईवे पर इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगमोहनपुर के पास दिल्ली से बिहार जा रही एक प्राइवेट टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और चालक के दोनों पैर कट गए। बस में सवार आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि बस चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे आगे जा रहे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। 

No comments