Breaking News

युद्ध का बड़ा असर: आसमान छू रहे ड्राई फ्रूट्स के दाम


ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव का असर रसोई के बाद बाजार तक दिख रहा है। ईरान, अफगानिस्तान और खाड़ी देशों से आने वाले ड्राई फ्रूट्स और जड़ी-बूटियों की सप्लाई प्रभावित होने से बाजार में इनके दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।
मामरा बादाम, पिस्ता और केसर जैसे महंगे ड्राई फ्रूट्स के भाव में हाल में बड़ा उछाल दिखा। व्यापारियों का कहना है कि ईरान के बंदरगाहों पर बड़ी मात्रा में माल फंसा है। सामान्य परिस्थितियों में ईरान से भारत तक माल आने में तीन महीने का समय लग जाता है। अभी बड़ी मात्रा में माल पोर्ट पर पड़ा होने से बाजार में सप्लाई कम है।

No comments