शहनाई से पहले छलके पिता के आंसू! सिलेंडर के लिए दर-दर भटका
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर करती है। एक तरफ प्रशासन जिले में पर्याप्त गैस स्टॉक होने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर एक पिता अपनी बेटी के हाथ पीले होने से ठीक पहले एक अदद गैस सिलेंडर के लिए सुबह से रात तक कतार में खड़ा रहने को मजबूर है।
अमेठी तहसील के गांव के रहने वाले रविंद्र नाथ तिवारी के घर में शहनाइयां बजनी हैं। बेटी की शादी की खुशियों के बीच अचानक घरेलू गैस की कमी ने खुशियों में खलल डाल दिया। बेटी की शादी का घर छोड़कर रविंद्र नाथ तिवारी सुबह ही गैस एजेंसी पहुंच गए थे।

No comments