Breaking News

निजी बस ने सरसों से भरे ट्रक को मारी टक्कर:कंडक्टर समेत 7 यात्री घायल


कोटा में तेज रफ्तार निजी बस ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। बस में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। हादसे में कंडक्टर समेत 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए झालावाड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसा सुकेत थाना क्षेत्र के झालावाड़ हाईवे पर आज सुबह 4 बजे के आस-पास की है।
सुकेत थाना एएसआई झाबर सिंह ने बताया कि निजी बस झालावाड़ से कोटा की तरफ आ रही थी। सुकेत के पास बैलेंस बिगडऩे पर बस सड़क किनारे जा रहे सरसों से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय बस में सवार अधिकांश यात्री सो रहे थे।

No comments